आवाज़ को हिंदी टेक्स्ट में बदलें
फ़ाइलें एक-एक करके अपलोड होती हैं और हर फ़ाइल का अलग ट्रांसक्रिप्ट बनता है। अपलोड पूरा होने तक यह पेज खुला रखें।
हिंदी में ट्रांसक्रिप्शन
Speecher हिंदी बोली को देवनागरी लिपि में लिखता है और वाक्य के अंत में आम तौर पर पूर्ण विराम (।) लगाता है। उर्दू और फ़ारसी से आए शब्दों में नुक़्ता (ज़, फ़, ख़) कभी लगता है, कभी नहीं, जैसे “ज़रूरी” या “जरूरी”; दोनों रूप आम हैं।
समय, तारीख़ और संख्याएं अक्सर अंकों में आती हैं: “दस बजे” “10 बजे” बन सकता है।
हिंग्लिश: हिंदी और अंग्रेज़ी मिलाकर बोलना
ज़्यादातर लोग बात करते समय हिंदी में अंग्रेज़ी शब्द मिलाते हैं, जैसे “मीटिंग”, “रिपोर्ट”, “डेडलाइन”। ऐसी रिकॉर्डिंग के लिए हिंदी चुनें। टेक्स्ट देवनागरी में आता है, पर अंग्रेज़ी शब्द कभी देवनागरी में (मीटिंग) और कभी लैटिन अक्षरों में (meeting) लिखे जा सकते हैं।
अगर रिकॉर्डिंग का ज़्यादातर हिस्सा अंग्रेज़ी में है, तो अंग्रेज़ी चुनना बेहतर रहता है।
कौन-सी रिकॉर्डिंग और बेहतर नतीजे के टिप्स
मीटिंग और क्लास, इंटरव्यू, पॉडकास्ट, रिकॉर्ड की गई कॉल और व्हाट्सएप वॉइस मैसेज। MP3, M4A, MP4, WAV, OGG, OPUS और WEBM फ़ाइलें चलती हैं। लंबी रिकॉर्डिंग एक-एक मिनट के हिस्सों में बांटकर क्रम से बदली जाती है, और आखिर में पूरा टेक्स्ट एक फ़ाइल में डाउनलोड कर सकते हैं।
माइक के पास बोलें और पीछे गाना न चलाएं। जहां कई लोग एक साथ बोलते हैं, वहां गलतियां ज़्यादा होती हैं। नाम और शॉर्ट फ़ॉर्म (जैसे GST, UPI) एक बार ज़रूर जांच लें।
एक असली उदाहरण
नीचे दिया गया वाक्य एक सिंथेटिक आवाज़ ने पढ़ा, उसे रिकॉर्ड करके Speecher में अपलोड किया गया। नतीजा बिना किसी सुधार के दिखाया गया है।
कल की मीटिंग सुबह दस बजे शुरू होगी। पिछले हफ़्ते की सेल्स रिपोर्ट ज़रूर लेकर आइए, ख़ासकर मुंबई और जयपुर के नतीजे।
कल की मीटिंग सुबह दस बजे शुरू होगी। पिछले हफ्ते की सेल्स रिपोर्ट जरूर लेकर आइए, खासकर मुंबई और जयपुर के नतीजे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या Speecher फ्री है?
हां। ऑडियो को टेक्स्ट में बदलना फ्री है और कुछ भी इंस्टॉल नहीं करना पड़ता।
क्या मैं व्हाट्सएप वॉइस मैसेज को टेक्स्ट में बदल सकता हूं?
हां। अपने फ़ोन से वॉइस मैसेज को फ़ाइल के रूप में शेयर करें (अक्सर .opus) और यहां अपलोड करें।
क्या अकाउंट बनाना ज़रूरी है?
नहीं। अकाउंट सिर्फ़ इसलिए है कि आपके ट्रांसक्रिप्ट की हिस्ट्री आपकी प्रोफ़ाइल में सेव रहे।
मेरी ऑडियो फ़ाइलों का क्या होता है?
अपलोड की गई फ़ाइलों के साथ क्या होता है, यह प्राइवेसी पॉलिसी में बताया गया है। प्राइवेसी पॉलिसी
दूसरी भाषाओं में ऑडियो से टेक्स्ट
-
ไทย Thai การประชุมพรุ่งนี้เริ่มเก้าโมงเช้า อย่าลืมนำรายงานยอดขายของสัปดาห์ที่แล้วมาด้วย โดยเฉพาะผลของเชียงใหม่และภูเก็ต
-
टेक्स्ट टू स्पीच 130+ भाषाएं Speecher में आपका स्वागत है। कोई भी टेक्स्ट लिखें, आवाज़ चुनें और कुछ ही सेकंड में उसे पढ़कर सुनें।